1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. SCO समिट में पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई बात, सामने आया Video

SCO समिट में पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई बात, सामने आया Video

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 01, 2026 11:12 am IST,  Updated : Sep 01, 2026 12:04 pm IST

किर्गिस्तान के बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें SCO समिट में हिस्सा लेने के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान का वीडियो भी सामने आया है।

modi xi jinping talks in sco summit- India TV Hindi
SCO समिट में पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात। Image Source : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त किर्गिस्तान के दौरे पर हैं। यहां बिश्केक में SCO सम्मेलन की बैठक चल रही है। काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट की बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हैं। पीएम मोदी इस सम्मेलन में क्या कहेंगे इसपर सारी दुनिया की नजरें हैं। पीएम मोदी दुनिया में मौजूदा हालात को लेकर पीएम मोदी अपना पक्ष फिर साफ कर सकते हैं। बैठक से पहले SCO के नेताओं की ग्रुप फोटोग्राफी भी हुई। फोटोग्राफी के बाद पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बातचीत भी हुई है जिसका वीडियो सामने आया है।

पीएम मोदी-जिनपिंग की बातचीत

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 26वें SCO समिट में हिस्सा लेने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दें कि यह समिट शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन(SCO) की 25वीं सालगिरह है। भारत साल 2017 से इस संगठन का पूर्ण सदस्य है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और दुनिया के कई अन्य नेता हिस्सा ले रहे हैं।

पुतिन से भी मिले पीएम मोदी

इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मुलाकात की थी। दोनों नेता गर्मजोशी के साथ मिले, एक दूसरे के गले लगे। फिर एक ही कार में बैठकर नोमैड गेम्स में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए। पिछले नौ महीने में दोनों के बीच ये दूसरी मुलाकात थी। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से फिर से यूक्रेन जंग रोकने को कहा। पीएम मोदी ने Endless War की जगह End of War के बारे में सोचने को कहा। पीएम मोदी ने दो टूक लफ्जों में कहा कि आर्थिक विकास तभी होगा जब दुनिया में शांति होगी और शांतिका रास्ता बम और बंदूक से नहीं, बातचीत से ही निकलता है। साथ ही पीएम मोदी ने पुतिन को इसी महीने नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भी न्योता दिया।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद यात्रा की थी। यहां उन्होंने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ मुलाकात और वार्ता की थी। इसके बाद पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं, जहां वह SCO शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ईरान युद्ध के बाद पहली बार मिले PM मोदी और मसूद पेजेश्कियान, बिश्केक में हुई मुलाकात

एक मंच पर दिखेंगे पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग, भारत के लिए क्यों अहम है SCO Summit? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश