1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि के लोगों को मिलेगी अचानक कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

27 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि के लोगों को मिलेगी अचानक कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2019 02:49 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 03:41 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही शुक्रवार को श्राद्धों का चौदहवां दिन है।

Horoscope 27 septmeber 2019
Horoscope 27 septmeber 2019

मिथुन राशि
आज ऑफिस में आपको बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आज आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं| घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि
आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। सोच विचार कर  ही फैसला लेना लाभदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आपकी खुशियों में थोड़ा इजाफा होगा। आप जो भी काम करने कीसोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। आपको बच्चों की सेहतका थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। उनके खान-पान पर भी आपको पूरी तरह से नजर बनाये रखनी चाहिए। शिव मंदिर में दूध का दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल