1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 मार्च को गुरु हो रहा है वक्री, इन 2 राशियों में आएगा सबसे ज्यादा संकट, रहे संभलकर

9 मार्च को गुरु हो रहा है वक्री, इन 2 राशियों में आएगा सबसे ज्यादा संकट, रहे संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 07, 2018 07:14 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 07:14 pm IST

चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शुक्रवार 9 मार्च को गुरु 4 माह के लिए वक्री हो रहा है। जो कि 11 जुलाई 2018 कर रहेगा। इस समय गुरु तुला राशि में है और इसी राशि में वक्री भी होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपके राशि में प्रभाव...

jupiter vakri on 9 march- India TV Hindi
jupiter vakri on 9 march

धर्म डेस्क: चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शुक्रवार 9 मार्च को गुरु 4 माह के लिए वक्री हो रहा है। जो कि 11 जुलाई 2018 कर रहेगा। इस समय गुरु तुला राशि में है और इसी राशि में वक्री भी होगा। लेकिन इसके वक्री होने की अलग-अलग तिथि बताई जा रही है।

कुछ पंचागो के अनुसार माना जा रहा है तकि गुरु राशि परिवर्तित कर वृश्चिक राशि में जाएगा। इसके बाद पुन: तुला राशि में व्रकी होगा। जिसका असर हर राशि में होगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार गुरु का व्रकी होना कुछ राशियों के लिए संकट ला सकता है। जिसमें सबसे ज्यादा असर कुंभ और मेष राशि पर पड़ेगा। जानिए आपकी राशि में क्या होगा इसका असर।

मेष राशि

गुरु का पूर्ण सप्तम द्ष्टि में है। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपनी सारी ऊर्जा नए प्रोजेक्ट में लगाएंगे, आगे चलकर इसका फायदा होगा। कारोबार में बदलाव की संभावनाएं हैं। विदेश में नौकरी के लिए दिन अनुकूल  है। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, सफलता मिलेगी।

वृष राशि
इस राशि में गुरु षष्टम दृष्टि में है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में ज्यादा अच्छे से होगा। घर में सुख सुविधा का नया सामान ख़रीदने का भी योग बन रहा है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार होंगे। वर्किंग लोगों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। केसर का तिलक लगाएं, बिगड़े काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियोॆ के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल