Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशि के जातक रहे सतर्क

Weekly Horoscope: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशि के जातक रहे सतर्क

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Mar 05, 2018 06:52 pm IST, Updated : Mar 05, 2018 06:52 pm IST

5 मार्च से 11 मार्च के बीच मंगल और चंद्रमा अपनी राशि बदलेगा। जिसके कारण 7 राशियों के लिए ये सप्ताह किस्मत खोलने वाला है। वहीं 5 राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह...

weekly rashifal 5 march to 11 march 2018 horoscope - India TV Hindi
weekly rashifal 5 march to 11 march 2018 horoscope

धर्म डेस्क: 5 मार्च से 11 मार्च के बीच मंगल और चंद्रमा अपनी राशि बदलेगा। कुछ ग्रहों की स्थिति ठीक रहने के कारण  कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए यह सप्ताह ठीक जाएगा।

जहां मंगल वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। वहीं चंद्रमा तुला से धनु राशि पर प्रवेश करेगा। इसके साथ ही बृहस्पति की भी चाल चेढ़ी होगी। जिसके कारण इन 7 राशियों के लिए दिन अच्छा होगा। वहीं अन्य राशियों के लिए थोड़ा परेशानी भरा जाने वाला है। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह।

मेष राशि

इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी मंगल का आपकी राशि से भाग्य स्थान में प्रवेश हो रहा है जिससे की यह सप्ताह आपके लिये सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। घर या गाड़ी लेने के लिये सप्ताह का समय सही है। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं।

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेंगें दांपत्य जीवन का सुख आपको सप्ताहारंभ में मिल सकता है। मध्य में चंद्रमा अष्टम भाव में होंगे तो इस समय थोड़ा संभल कर रहें। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।

अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी मंगल के साथ भाग्य स्थान में गोचर करेंगें जो कि सौभाग्यशाली हैं। लेकिन इसी समय सप्तम भाव में गोचर कर रहे बृहस्पति की चाल उल्टी हो जाने से रंग में भंग भी पड़ सकता है। धर्म कर्म की ओर आपका ज्यादा रूझान हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें। पेट खराब होने के चांस हैं खान-पान पर ध्यान दें।

वृष राशि
इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र राशि से लाभ स्थान में उच्च के होकर नीच राशिगत बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। आपके लिये यह सप्ताह शानदार रहने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का गोचर छठे भाव में रहेंगें जिसमें सेहत के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।

मध्य में सप्तम भाव में चंद्रमा तो मंगल अष्टम के हो जायेंगें। अष्टम मंगल बहुत शुभ माने जाते हैं। परिजनों विशेषकर भाई बहनों से रिश्ते मधुर रहेंगें। किस्मत आपका साथ देगी इसकी उम्मीद कर सकते हैं। सप्तहांत में चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें पूरी संभावना है अंतिम दिनों में भाग्य आपके साथ रहे लेकिन इस समय छठे घर में गुरु वक्री हो रहे हैं जो कि आपके लिये चिंता का विषय हो सकता है।

गुरु के प्रभाव से सप्ताहांत में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना पड़ सकता है। अचानक से किसी कार्य में परेशानी भी आपके वीकेंड के मजे को किरकिरा कर सकती है। हमारी सलाह है कि सप्ताहांत पर धैर्य व विवेक से काम लें और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। साथ ही पैसा भी सोच समझकर खर्च करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement