1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशि के जातक रहे सतर्क

Weekly Horoscope: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशि के जातक रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 06:52 pm IST

5 मार्च से 11 मार्च के बीच मंगल और चंद्रमा अपनी राशि बदलेगा। जिसके कारण 7 राशियों के लिए ये सप्ताह किस्मत खोलने वाला है। वहीं 5 राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह...

weekly rashifal 5 march to 11 march 2018 horoscope
weekly rashifal 5 march to 11 march 2018 horoscope

मिथुन राशि
राशि स्वामी बुध हाल ही में उच्च शुक्र के साथ नीच के होकर कर्मभाव में गोचर कर रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिये मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। शुरुआती दिनों में स्टूडैंट्स पर थोड़ा दबाव रह सकता है।

मध्य में चंद्रमा छठे भाव में होंगे तो मंगल आपकी राशि से सातवें घर में आ जायेंगें। इस समय आपको अपने प्रतिद्वंदियों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। धन लाभ के योग आपके लिये इस समय बन सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा अष्टम भाव में होंगे तो साथ ही पंचम भाव में बृहस्पति भी वक्री हो जायेंगें।

इस समय आपको विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है। खासकर संतान, शिक्षा व रिलेशनशिप को लेकर आप टेंशन में रह सकते हैं। कामकाजी जीवन में भी अटकलें लग सकती हैं। आपके लिये सलाह है कि सप्ताहांत में शांति से काम लें व निर्णय लेने में किसी अनुभवी या फिर घर के बड़े बुजूर्गों से सलाह मशविरा कर लें।

कर्क राशि
राशि स्वामी चंद्रमा सप्ताह के आरंभ में आपकी राशि से सुख भाव में गोचर कर रहे हैं। यह आपके लिये सप्ताह का समय अच्छा रहने की ओर संकेत कर रहे हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम स्थान में होंगे तो इन्हीं दिनों में मंगल भी आपकी राशि से छठे भाव में विचरण करने लगेंगें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं। जो जातक किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। विवाह के योग आपके लिये इस समय बन रहे हैं। घर की साज-सज्जा के लिये खरीददारी भी इस समय हो सकती है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में राशि स्वामी छठे घर में मंगल के साथ आ जायेंगें तो वहीं गुरु भी सुख भाव में वक्री हो रहे हैं। इस समय आपको सुख सुविधाओं की कमी खल सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स का प्रेशर भी बढ़ सकता है। आपके जहन में भी नेगेटिव थॉट्स आ सकते हैं।

हमारी सलाह है कि नकारात्मकता को अपने दिमाग पर हावि न होने दें और ध्यान व योग क्रियाओं के लिये समय निकालें। कुलमिलाकर पूरा सप्ताह बढ़िया रहने के आसार हैं बस सप्ताहांत में थोड़ा सचेत रहें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल