1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशि के जातक रहे सतर्क

Weekly Horoscope: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशि के जातक रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 06:52 pm IST

5 मार्च से 11 मार्च के बीच मंगल और चंद्रमा अपनी राशि बदलेगा। जिसके कारण 7 राशियों के लिए ये सप्ताह किस्मत खोलने वाला है। वहीं 5 राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह...

weekly rashifal 5 march to 11 march 2018 horoscope
weekly rashifal 5 march to 11 march 2018 horoscope

धनु राशि
आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति सप्ताह के अंतिम दिनों में लाभ घर में वक्री हो रहे हैं जिसके कारण यह सप्ताह आखिर के दिनों में आप पर अनावश्यक खर्चों का बोझ बढ़ाने के साथ-साथ आपके लाभ में कमी लेकर आ सकता है। लेकिन सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से लाभ घर में रहेंगें तो शुरुआत लाभकारी कह सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में मंगल आपकी ही राशि में आ रहे हैं। यह समय सेहत पर ध्यान देने का आग्रह कर रहा है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। मध्य में चंद्रमा 12वें घर में आयेंगें। संभव है आपको अपनी सेहत पर भी कुछ खर्च करना पड़े।

अंतिम दिनों में चंद्रमा के आपकी राशि मे आने व राशि स्वामी के वक्री होने से आप आलसी हो सकते हैं। काम पर भी आपका ध्यान भंग रह सकता है। लेकिन सप्ताहांत में आप जिस चीज को लेकर अधिक चिंतित रह सकते हैं वह है पार्टनर के साथ रिलेशनशिप ठीक ठाक न होना। पारिवारिक जीवन में भी कलह हो सकती है। अपनी वाणी में विनम्रता और व्यवहार में संयम रखकर ही आप एक अच्छा सप्ताह बिता सकते हैं।

मकर राशि
आपकी राशि से चंद्रमा सप्ताह के आरंभ में कर्मभाव में गोचर कर रहे हैं। शुरुआत में कामकाजी जीवन में तेजी रहेगी। काम का ज्यादा दबाव इस समय हो सकता है। सप्ताह के मध्य में लाभ घर में चंद्रमा आपके लिये अच्छा संकेत कर रहे हैं। लेकिन 12वें घर में मंगल के आने से आपको और अधिक ऊर्जा मिलेगी। इस समय आप अपने पार्टनर को कोई उपहार भेंट करने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रह सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भी आप नेतृत्वकारी भूमिका में रह सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव में मंगल के साथ गोचररत होंगे और साथ ही कर्मभाव में गुरु वक्री हो जायेंगें। लंबित कार्य और लटक सकते हैं। वीकली टारगेट भी हो सकता है आप पूरे न कर पायें। पैतृक संपत्ति में भी अपेक्षाकृत कम लाभ आपको मिलने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ पटरी पर लाने के लिये आपको किसी दोस्त की मध्यस्थता की आवश्यकता पड़ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल