1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. करियर राशिफल 2021: मिथुन राशि वालों के करियर में रहेगा उतार-चढ़ाव, पदोन्नति के लिए ऐसा रहेगा साल

करियर राशिफल 2021: मिथुन राशि वालों के करियर में रहेगा उतार-चढ़ाव, पदोन्नति के लिए ऐसा रहेगा साल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 30, 2020 05:15 pm IST,  Updated : Dec 30, 2020 07:22 pm IST

अगर आपकी राशि मिथुन है और आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए साल 2021 करियर के लिए कैसा होगा, तो यहां जानिए...

मिथुन राशि करियर वार्षिक राशिफल 2021 - India TV Hindi
मिथुन राशि करियर वार्षिक राशिफल 2021  Image Source : INDIA TV

नया साल आते ही लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि ये साल उनके करियर के लिए कैसा रहेगा। अगर आपकी राशि मिथुन है और आप जानना चाहते हैं कि साल 2021 में जो आप चाहते हैं वो इस साल कर पाएंगे या नहीं,  या फिर प्रमोशन होने का क्या चांस है।  ये सब कुछ ज्योतिषाचार्य अनिल कुमार ठक्कर से जानिए।  

मिथुन राशि करियर वार्षिक राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि के दशम भाव के स्वामी, गुरु बृहस्पति साल के पहले महीने में आपके अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे, जिसके बाद वो गोचर करते हुए अप्रैल के महीने में आपके नवम भाव को प्रभावित करेंगे। शनि देव भी इस पूरे वर्ष आपके अष्टम भाव विराजमान रहने वाले हैं। वहीं छाया ग्रह केतु और राहु क्रमश: आपके छठे और दूसरे भाव में साल भर उपस्थित रहेंगे। लाल ग्रह मंगल भी 6 सितम्बर से 5 दिसंबर के बीच आपके चतुर्थ और पंचम भाव को सक्रिय करेगा जबकि वर्ष की शुरुआत में सूर्य और बुध आपके सप्तम भाव से होते हुए आपकी राशि के अलग-अलग भावों को साल भर प्रभावित करेंगे।

ऐसे में ग्रहों की इन स्थितियों के चलते आपको अपने करियर में बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नौकरी पेशा जातकों को अपने सहकर्मियों की मदद नहीं मिलने में परेशानी होगी, जिससे उनकी पदोन्नति तो होगी, लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल