1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 फरवरी: मेष राशि के जातकों का लवमेट के साथ बीतेगा अच्छा समय, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 11 फरवरी: मेष राशि के जातकों का लवमेट के साथ बीतेगा अच्छा समय, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2020 06:32 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 06:33 pm IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर देर रात 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगी।

Horoscope 11 febraury 2020
Horoscope 11 febraury 2020

तुला राशि 
आज किसी खास काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आयेगा, जिससे आप जल्द ही काम शुरू करेंगे। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आप थोड़ा परेशान होंगे। बेहतर होगा आज दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना लें। शाम को परिवार वालो के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है। हनुमान मंदिर में सिंदूर भेंट करें, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें।

वृश्चिक राशि 
आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होने की संभावना है। कारोबार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे जिससे रिश्ते और बेहतर होंगे।आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है,जिससे आपके कारोबार में फायदा हो सकता है। आज आप अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाये रखेंगे।सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल