1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 अगस्त 2021: मिथुन राशि वालों के लिए आज तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वहीं इनके सोचे हुए काम होंगे पूरे

राशिफल 8 अगस्त 2021: मिथुन राशि वालों के लिए आज तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वहीं इनके सोचे हुए काम होंगे पूरे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2021 06:46 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 06:46 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

आज का राशिफल - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और रविवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज श्रावण कृष्ण पक्ष की स्नान-दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज पुष्य योग बन रहा है। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला दिन, और कैसे आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के कार्य पूरे होने में थोड़ा समय लगेगा, जिससे आज आपको एक्स्ट्रा काम करना पड़ेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई कार्य जल्द ही निपटा लेंगे। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आज आपके घर अचानक से किसी रिश्तेदार का आगमन होगा, जिनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा।

वृष राशि

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज समय से काम पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। पुराने लोगों से मुलाकात आपको फायदा दिलाएगी। कारोबारियों को किसी जरूरी काम से यात्रा करना पड़ेगा। आज धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ टाइम स्पेंड करनें से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम को आज आप जल्द ही निपटाने लेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आज तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी से बात शेयर करके मन को हल्का महसूस होगा। आज दोस्तों के साथ घर पर ही लंच का आनंद उठाएंगे। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी।  

कर्क राशि

आज आपका दिन समान्य रहेगा। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी रहेंगे। आज आपको आलस्य महसूस होगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आज आप किसी समारोह में जायेंगे, वहां आपके कपड़ो की खूब तारीफ होगी। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप किसी भी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे। पहले किए गए समाजिक कार्यों की वजह से आज आपको सम्मानित किया जाएगा। किसी काम को पूरा करने में आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेंगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेंगी। लवमेट्स एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे जिससे रिश्तें अच्छें होंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से भविषय में आपको फायदा मिलेगा। शाम को घर पर ही जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने जाने का प्लान बनेगा। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है।

तुला राशि 

libra
Image Source : INDIA TVतुला राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदलेगी, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। आज आपके कुछ खास काम पूरा होते-होते रूक सकता हैं। आज आपके कारोबार में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आपको कोई भी कार्य करने से पहले उस विषय के जानकार व्यक्ति की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी।

वश्चिक राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा, जिससे कुछ अधिक ही धन लाभ होगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे है। आज आपके कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। शाम को परिवार के साथ कंही घुमने जाएंगे। इस राशि के छात्रों की आज पढ़ाई के प्रति रूची बढ़ेगी। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। 

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TV धनु राशि 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में पदोन्नती के योग बन रहे है। आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। लवमेट्स परिणय सूत्र में बंधने का मन बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी।

मकर राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जाएगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप अपने काम को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे, लेकिन उस विषय से जुड़े अनुभवी लोगों से जरूर सलाह ले लें। आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आज आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाएंगे। आज संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगा। 

कुंभ राशि

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे, जिससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में बॉस आपकी तारिफ करेंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक होगी, जिससे आप थकान महसूस करेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगें। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। लोग आपकी बातों से प्रभावित होगें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करोबार में बरकत होगी और उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज आप किसी से भी बात करते वक्त अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे बच्चो की सेहत का खास ख्याल रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल