1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 सितम्बर 2021: कर्क राशि वाले उधार के लेन-देन से बचें, छात्रों के लिए बढ़िया रहेगा दिन

राशिफल 9 सितम्बर 2021: कर्क राशि वाले उधार के लेन-देन से बचें, छात्रों के लिए बढ़िया रहेगा दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2021 09:14 pm IST,  Updated : Sep 09, 2021 02:36 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

aaj ka rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज हरितालिका तीज का व्रत किया जायेगा। हरतालिका तीज को गौरी तृतीया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। आज रात 11 बजकर 27 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं। 

मेष राशि

आज सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन

आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चें आपको खुश होने की वजह देंगे। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी  

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी।

मिथुन राशि

GEMINI
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि 

आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा। साथ ही उनको कुछ अच्छा सीख भी देंगे। कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेंगे। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर उनके मनपसंद जगह पर होगा। आज हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे, जिससे ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है। लवमेट्स को उपहार मिलेगा।

सिंह राशि

LEO
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

आज का दिन समान्य रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी बड़ी कंपनी के साथ मीटिंग करेंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम होंगी। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ईमेल आयेगा। इसलिए, समय-समय पर अपना मेल चेक करते रहें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

आज का दिन यात्रा में बीतेगा, जो ऑफिस के काम से जुड़ी होगी। इस दौरान किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिलेगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। 

तुला राशि

LIBRA
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन होने के योग बने हुए है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर आयेंगे। 

वृश्चिक राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद
करने के लिए उसके घर जायेंगे। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगों की तारीफ होगी। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बनायेंगे । 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। किसी कार्य को लेकर सब एक मत होंगे। जीवनसाथी को कुछ अच्छा उपहार देंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं, उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं घर का कार्य जल्दी समाप्त करके परिवार वालों पर ध्यान देंगी।

कुम्भ राशि

AUARIUS
Image Source : INDIA TV कुंभ राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनिति से जुडे़ लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातो से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें, नहीं तो खर्च बढ़ सकता है। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है।  आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा । 

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें, तो सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल