1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 अप्रैल: माह का पहला दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए होगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 1 अप्रैल: माह का पहला दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए होगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 09:58 am IST

फ़िलहाल चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है। नवरात्र के आठवें दिन को महाष्टमी के नाम से जाना जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका राशिनुसार अप्रैल माह का पहला दिन

Horoscope 1 april 2020
Horoscope 1 april 2020

धनु राशि 
अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं, तो आज आपको मुनाफा होगा । बिजनेस पार्टनर आपकी बातों से सहमत होंगे । नौकरी कर रहे लोगों को जल्द ही कोई बड़ा पद मिलने के योग बन रहे है। आप अपने पद की गरिमा को बनाये रखेंगे । लोगों की कही-सुनी बातों से आपको कोई फर्क नहीं बढ़ेगा। आप जीवन में यूं ही आगे बढ़ते जायेंगे । टेक्निकल छात्रों को तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको धन लाभ भी होगा । कन्या को कुछ गिफ्ट करके उनका आशीर्वाद लें, आप जीवन में कभी नहीं रूकेंगे।

मकर राशि 
आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिलेगा । आपको ये मौका बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए । नवरात्र के शुभ अवसर पर आप घरवालों के साथ किसी नजदिकी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बनायेंगे। एडिटर्स के लिये दिन ठीक रहने वाला है । आपको अपने काम की जिम्मेदारी स्वयं लेनी चाहिए । दूसरों के भरोसे आपके काम में देरी हो सकती है । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में अच्छे मौके आपको मिलते रहेंगे । 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल