1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 अप्रैल: माह का पहला दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए होगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 1 अप्रैल: माह का पहला दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए होगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 09:58 am IST

फ़िलहाल चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है। नवरात्र के आठवें दिन को महाष्टमी के नाम से जाना जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका राशिनुसार अप्रैल माह का पहला दिन

Horoscope 1 april 2020
Horoscope 1 april 2020

कुंभ राशि 
आज आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता आयोगी । राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। आपको अचानक से बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान कराएँगे। जीवनसाथी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे।लवमेटस को अचानक गिफ्ट मिलेगा। मां दुर्गा की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी । जो छात्र अपनी एजुकेशन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, उन्हें आज किसी की मदद मिलेगी । माता महागौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। 

मीन राशि 
आपको अपने किसी काम के लिये परिवार के लोगों से सराहना मिलेगी । दोस्तों के साथ रिश्तों में अपनापन बना रहेगा । आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी । रूटीन एक्सरसाइज आपको जोडों के दर्द से राहत दिलायेगी । बिजनेस के मामले में आप अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे । आपको उनकी सलाह बेहद काम आयेगी । कम्प्यूटर ऑपरेटर को किसी कम्पनी से एक साथ बहुत सारा काम मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी । आज माता महागौरी को मिठाई का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल