1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 अगस्त: वृष राशि वालों को जीवन में नई खुशियों का मिलेगा संकेत, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 10 अगस्त: वृष राशि वालों को जीवन में नई खुशियों का मिलेगा संकेत, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 09, 2020 07:32 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 07:32 pm IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक थी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 10 अगस्त- India TV Hindi
राशिफल 10 अगस्त Image Source : INDIA TV

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक थी। उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो गयी है। सप्तमी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। सूर्योदय से लेकर कल की सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक कुमार योग रहेगा। साथ ही रात 10 बजकर 6 मिनट तक रवि योग रहेगा। जहां एक तरफ रवि योग अपनी पॉजिटिव ऊर्जा से आस-पास सब अच्छा रखने में मदद करता है, तो वहीं दूसरी तरफ कुमार योग सबके साथ दोस्ती का रिश्ता स्थापित करने में मदद करता है। रात 10 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार लोगों को प्रभावित करेंगे।  आपकी छोटी-सी मदद किसी व्यक्ति के लिये बहुत फायदेमंद रहेगी। इस राशि के विज्ञानं के  स्टूडेंट्स कठिन विषयों को समझने के लिये नये तरीके ढूढेंगे। आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। बच्चे कोई नया खेल ढूंढ लेंगे। आपके विचार आप को जीवा नेम तरक्की देंगे।

वृष राशि
आप के जीवन में नयी खुशियों का संकेत है। आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है, जिससे परिवार के  लोग भी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्रॉग रहेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेर इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं, जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी।

राशिफल 10 अगस्त
Image Source : INDIA TVराशिफल 10 अगस्त

मिथुन राशि
जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरे होने की संभावना है। काम में गति बनी रहेगी। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश होंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी  समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। बच्चे दादा-दादी के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कर्क राशि
दिन जीवन में कोई अहम मोड़ ला सकता है। करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से  किसी काम के लिये बाहर जाना पड़ सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। सभी परेशानियां दूर होगी।

राशिफल 10 अगस्त
Image Source : INDIA TVराशिफल 10 अगस्त

सिंह राशि
कोई नजदीकी मित्र मिलने आ सकता है। आप उनसे कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में उनसे मदद मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देना होगा। बड़े-बुजुर्ग सलाह पर गौर करना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

कन्या राशि 
लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे। पैसों की उलझी हुई किसी बात का समाधान आज बड़ी आसानी से निकल जायेगा। रोजमर्रा के कामों से थोड़ा समय निकालेंगे। परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। किसी खास व्यक्ति से अपनी बात कहने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि के छोटे बच्चों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

राशिफल 10 अगस्त
Image Source : INDIA TVराशिफल 10 अगस्त

तुला राशि
परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चों को माता-पिता से बड़ा सरप्राइज मिलने सकता है। बड़ी बहन किसी जरूरी काम में आप की मदद करेंगी। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि
सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा शुभ होगी,काम पूरा होगा। मस्ती के मूड में भी रहेंगे। लवमेट के साथ मॉल में जा सकते हैं। जिंदगी में कुछ नयापन आयेगा। बच्चों को शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। आप बहुत खुश होंगे। बड़े-बुजुर्ग बचपन के दोस्त से मिलेंगे,पुरानी यादों को ताजा करेंगे। मूड अच्छा रहेगा।  

राशिफल 10 अगस्त
Image Source : INDIA TVराशिफल 10 अगस्त

धनु राशि
काम में पूरा आनंद लेंगे। आपका रुझान आध्यात्मता की ओर रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना मन में  बनायेंगे। कार्यस्थल पर भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे लाभ होगा। परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे। सेहत के मामले में खुद को ताजगी से भरा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए दिन शुभ है। घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

राशिफल 10 अगस्त
Image Source : INDIA TVराशिफल 10 अगस्त

कुंभ राशि
ऑफिस में आपने इंटरेस्टिड का कोई  काम दिया जायेगा। आपको काम में सफलता भी मिलेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के छात्र अपने कुछ विषयों में अधिक रुचि लेंगे। उनका पढ़ाई में पूरी तरह से मन लगेगा। दोस्तों की मदद के लिये आप हर समय तैयार रहेंगे। बिजनेस मैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।

मकर राशि
किसी जरूरी चीज को खरीदने में काफी पैसे खर्च होंगे। इस राशि के लेखकों की रचना की प्रशंसा होगी। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मंजिल पाने में  पहुंचाने में मदद करेगा। किसी पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। आपको पर्सनल चीजों का ख्याल रखना चाहिए। कोई चीज गुम हो सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन राशि
दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। छात्र करियर में किसी सीनियर से सलाह लेंगे। सही सलाह से आपका करियर किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल