1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 फरवरी राशिफल: बन रहा है खास योग, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

12 फरवरी राशिफल: बन रहा है खास योग, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2020 06:08 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 09:02 am IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसी बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 12 february 2020
Horoscope 12 february 2020

कुंभ राशि 
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। गुरू का सहयोग भी प्राप्त होगा। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका कोई जरूरी काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा, जिससे आप बहुत राहत महसूस करेंगे। सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।  

मीन राशि 
आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। आज धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। पार्टनर की इच्छाएं पूरी होगी। आप किसी से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल होगी। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स किसी नौकरी के लिये फॉर्म भर सकते हैं। परिवार के साथ गणेश जी की पूजा करें  , पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल