1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 अप्रैल: मंगलवार को लग रहा है शिव योग, कुंभ सहित इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

राशिफल 14 अप्रैल: मंगलवार को लग रहा है शिव योग, कुंभ सहित इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 09:40 am IST

वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार के साथ शिव योग बन रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 14 अप्रैल
राशिफल 14 अप्रैल

कुंभ राशि 
आज आपका दिन समान्य रहेगा। आज परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। मनोरंजन के लिए घर पर ही बच्चों के साथ कोई गेम खेलेंगे। आज आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारी अपने सहकर्मी की सहायता से अपना कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे।  दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। हनुमान जी के मंत्र- ऊँ तेजसे नम: का 21 बार जप करें, बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

मीन राशि
आज दोस्तों से आपके रिश्ते मधुर होंगे। आज योग्यता और अनुभव से काम पूरा हो सकता है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को सीनियर्स से प्रोत्साहन मिलेगा। आज जीवनसाथी से सहयोग से कोई घरेलू काम पूरा करेंगे। आज अप घर पर अलग- अलग पकवानों का आनंद उठायेंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, जिसमे आप उस विषय से जुड़े लोगों से फ़ोन पर सलाह लेंगे। हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक जलाएं, रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल