1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 15 अप्रैल: शीतलाष्टमी पर मेष राशि वाले गायत्री मंत्र का करें जप, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 15 अप्रैल: शीतलाष्टमी पर मेष राशि वाले गायत्री मंत्र का करें जप, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 14, 2020 07:38 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 11:35 pm IST

शीतलाष्टमी के साथ-साथ कालाष्टमी भी है। इस दिन कालभैरव की पूजा की जाती है । इसके आलावा शाम 5 बजकर 31 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा |

राशिफल 14 अप्रैल
राशिफल 14 अप्रैल

कुंभ राशि - परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा | आज आप रोजगार के मामले में किसी व्यक्ति से फ़ोन पर सलाह लेंगे | आज आपकी सेहत तंदरुस्त बनी रहेगी | समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | किसी काम के लिए दोस्तों से बेहतर सलाह मिलेगी | जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, साथ ही उनके नज़रों में आपका मान-सम्मान और बढेगा | इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा | लवमेटस के रिश्तों में नयापन आयेगा | भगवान श्रीहरी के मंत्र-ॐ विष्णवे नम: का 11 बार जप करें, तरक्की के नये रस्ते खुलेंगे | 

मीन राशि - दोस्तों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आयेगा | आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी | आपकी सेहत भी पहले से बेहतर बनी रहेगी | आज किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए | आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे | इस राशि के बुजुर्ग लोगों को समय पर दवाई लेनी चाहिए । वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने में थोडा अधिक समय लगेगा | भगवान श्रीकृष्ण को मिश्री का भोग लगायें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी | 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल