1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 अप्रैल: मिथुन राशि को जातकों को मिलेगा स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 16 अप्रैल: मिथुन राशि को जातकों को मिलेगा स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 10:45 am IST

गुरुवार को पूरा दिन पार करके देर रात 11 बजकर 6 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। श्रवण नक्षत्र के दौरान राज्याभिषेक, गृह निर्माण, प्रकाशन, ध्वजारोहण और नामकरण आदि शुभ कार्य करने से अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

तुला राशि 
आज करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आज अपने काम को न टालें। बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें। आज ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। कोई दोस्त आपसे मदद मांगेगा, दोस्त की मदद करके आपको ख़ुशी महसुस होगी। आज अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के कई मौके मिलेंगे। 

वृश्चिक राशि 
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आज जीवनसाथी के कार्यों में मदद करेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होगा। मेडिकल से जुड़े कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों का काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आज लवमेटस अपने घर पर अपनी शादी की बात करें तो बात बन सकती है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल