1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 अप्रैल: मिथुन राशि को जातकों को मिलेगा स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 16 अप्रैल: मिथुन राशि को जातकों को मिलेगा स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 10:45 am IST

गुरुवार को पूरा दिन पार करके देर रात 11 बजकर 6 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। श्रवण नक्षत्र के दौरान राज्याभिषेक, गृह निर्माण, प्रकाशन, ध्वजारोहण और नामकरण आदि शुभ कार्य करने से अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

कुंभ राशि 
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर पर काम कर रहे कर्मचारियों का काम आज समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको आय के नये स्रोत मिलेंगे। सोशल वर्कर्स आज लोगों की सहायता करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मिठास बढ़ेगी, साथ ही कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेटस के रिश्तें में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी। 

मीन राशि
आज कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीज़े खाने से बचें, नहीं तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आज आप अपने कार्यों की रूप रेखा तैयार करेंगे, जिसका आपको फायदा भी होगा। बच्चें आज घर में ही खेल-कूद करते रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। घर के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल