1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 अगस्त: सोमवार को धनु और मकर राशि वालों का होगा जबरदस्त फायदा, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 17 अगस्त: सोमवार को धनु और मकर राशि वालों का होगा जबरदस्त फायदा, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 16, 2020 08:12 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 08:12 pm IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 17 अगस्त- India TV Hindi
राशिफल 17 अगस्त Image Source : INDIA TV

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी जो की अगली सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। पूरा दिन पूरी रात पार कर भोर पहले 3 बजकर 31 मिनट तक व्यतिपात रहेगा। इसके अलावा पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 5 बजकर 43 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से रात 11 बजकर 28 मिनट तक भद्रा रहेगी। सुबह 8 बजकर 29 मिनट पर बुध सिंह राशि में गोचर कर चुके है और ये 2 सितंबर दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। आप अपने छोटों से कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी। आप कुछ लोगों के साथ उन बातों को शेयर भी करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपकी किसी बचपन की मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

वृष राशि
आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। वो आपसे अपने मन की कोई बात भी कह सकते हैं। आप दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति मान-सम्मान बना रहेगा। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होंगे।

राशिफल 17 अगस्त
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 अगस्त

मिथुन राशि 
आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने का मन बनायेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया कार्य प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको किसी पुरानी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क राशि
आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में थोडा अधिक काम रहेगा, लेकिन अंत में आप सारे काम पूरा करने में सफल होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। 

राशिफल 17 अगस्त
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 अगस्त

सिंह राशि
आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। कुल मिलकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कन्या राशि
बिजनेस में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जिससे आर्थिक लाभ होगा। पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। धर्म  की तरफ रुझान रहेगा। सभी कामों में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

राशिफल 17 अगस्त
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 अगस्त

तुला राशि
आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। उनसे आपको अपने कार्यों में मदद भी मिलेगी। किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगने की संभावना बन रही है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। ऑफिस में आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि 
काम में दूसरे लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। उनके साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी| प्रोफेसर की जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब अच्छा होगा। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपके लिये फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

राशिफल 17 अगस्त
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 अगस्त

धनु राशि
कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएं समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे। आपका दिन शानदार रहेगा।

मकर राशि 
ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे। आपको पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर में नन्हें मेहमान आने के योग बन रहे है।

राशिफल 17 अगस्त
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 अगस्त

कुंभ राशि
आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो दिन शुभ है | आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे हो जायेंगे, जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आप व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में टाईम बीतेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपकी परफोर्मेंस से खुश होकर बॉस आपको कोई गिफ्ट देंगे। साथ ही आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।