1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 मार्च: मेष राशि के जातकों को मिलेगी तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 17 मार्च: मेष राशि के जातकों को मिलेगी तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 06:43 pm IST

मंगलवार को वरीयान योग, मूल नक्षत्र और सूर्यदेव के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने के कारण हर राशि के जातकों पर असर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 

Horoscope 17 march 2020
Horoscope 17 march 2020

मिथुन राशि 
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आपको कार्यों में किसी अनुभवी की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को लेकर आप भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। कारोबार में फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर अभी भी कंट्रोल बनाकर रखना बेहतर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध में मजबूती आएगी। लवमेटस कहीं घुमाने का प्लान बनायेंगे। हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं, कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि 
आज आपको किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश होंगे। आज आपकी सेहत में सुधार आयेगा। सभी कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जरुरतमंद को भोजन कराएं, आपको पुरे दिन सफलता मिलती रहेगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल