1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 मार्च: मेष राशि के जातकों को मिलेगी तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 17 मार्च: मेष राशि के जातकों को मिलेगी तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 06:43 pm IST

मंगलवार को वरीयान योग, मूल नक्षत्र और सूर्यदेव के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने के कारण हर राशि के जातकों पर असर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 march 2020
Horoscope 17 march 2020

तुला राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अजनबी लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आएगी। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। साथ ही बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। नजदीकी रिश्तों का ख्याल रखना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए। अनाथालय में आर्थिक सहयोग करें, जीवन में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। 

वृश्चिक राशि 
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारियों को अचानक से बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे, जिसका फायदा भी आपको नजर आयेगा। ॐ श्री हनुमंते नमः मन्त्र का 108 बार जप करें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल