1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 फरवरी: मेष राशि के जातको को मिलेगी कोई बड़ी डील, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 19 फरवरी: मेष राशि के जातको को मिलेगी कोई बड़ी डील, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 04:36 pm IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन। 

Horoscope 19 february 2020
Horoscope 19 february 2020

तुला राशि 
आज आप अपना ध्यान पूराने कामों को पूरा करने में लगायेंगे। आपको पैसों के लेन-देन करने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज आप किसी समान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपनी कीमती चीज़ों का खास ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिये अभी थोड़ी ओर मेहनत की आवश्यकता है। वेब डेवलपर्स के लिए दिन ठीक रहने वाला है। माता-पिता का साथ बना रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। मौसम को देखते हुए आपको अपने डेली रूटीन में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। जरूरतमंद को हरा कपड़ा दान करें, मान-सम्मान बढेगा। 

वृश्चिक राशि 
आज आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ प्रेरणा मिलेगी| माता-पिता के साथ आप धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आज आप बढ़िया खाने का लुफ्त उठायेंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आपका दोस्त आपको बिजनेस के कुछ नये आइडिया देगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल