1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 जुलाई: वृष राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 19 जुलाई: वृष राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 05:04 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है | चतुर्दशी तिथि आज रात 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

RASHIFAL 19 JULY- India TV Hindi
राशिफल 19 जुलाई Image Source : INDIA TV

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है | चतुर्दशी तिथि आज रात 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी।आप लोगों को पता ही होगा की हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है | यानि कि- आज मास शिवरात्रि व्रत किया जायेगा। आज रात 9 बजकर 44 मिनट तक व्याघात योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 40 मिनट मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी | किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे | इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है | साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा | समाज में आपका मन सम्मान बढेगा | आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे | बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे।

वृष राशि
आज आपको अचानक धन लाभ होगा | आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे | जीवनसाथी के साथ सौहार्द में बढ़ोतरी होगी | आज आपकी सकारात्मक सोच आपको फायदा दिलायेगी | आज आपको अपने पुराने कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे | कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी | परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी | अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

मिथुन राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं | माता-पिता अपने बच्चों को नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे | अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं | आपको जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था | आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है | आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।

rashifal 19 july
Image Source : INDIA TVराशिफल 19 जुलाई

कर्क राशि
आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बना सकते हैं | आपको कोई गलतफहमी हो सकती है | छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती है | आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है | काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं | कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए | संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है | जीवनसाथी के साथ आप समय बिता सकते हैं | किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

सिंह राशि
आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है | इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं | शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं | आपका कोई काम अटक सकता है | जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड ठीक हो जायेगा | संतान की तरक्की से आप खुश हो सकते हैं।

rashifal 19 july
Image Source : INDIA TVराशिफल 19 जुलाई

कन्या राशि
आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे | अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे | कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा | आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा | कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा | भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी | धैर्य पूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी | ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा | दूसरे आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे | आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

तुला राशि
आज कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं | आप इसमें सफल भी हो सकते हैं | दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है | आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है | आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है | आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है | तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए | भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है।  

rashifal 19 july
Image Source : INDIA TVराशिफल 19 जुलाई

वृश्चिक राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं | किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट मिल सकता है | आपको किस्मत का साथ मिल सकता है | आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं | कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं | खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है | मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है।

धनु राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा | आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा | आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा | इससे आपका मन खुश हो जायेगा | शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा | कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे | परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

rashifal 19 july
Image Source : INDIA TVराशिफल 19 जुलाई

मकर राशि
आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है | काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है | आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा | वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है | कारोबारी आज व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा | ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा | कुल मिलाकर आपका दिन मिला-जुला रहेगा।

कुंभ राशि
कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा | शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा | इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी | परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी | आपको किसी से उपहार मिल सकता है | घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे | सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे | सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे | कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा।

rashifal 19 july
Image Source : INDIA TVराशिफल 19 जुलाई

मीन राशि
आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल हो सकते हैं | आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है | आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं | आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है | आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं | व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल