1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 फरवरी: एक साथ बन रहे है कई शुभ योग, मेष राशि सहित इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

राशिफल 20 फरवरी: एक साथ बन रहे है कई शुभ योग, मेष राशि सहित इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 09:32 am IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि गुरुवार शाम 4 बजे तक ही रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 20 february 2020
Horoscope 20 february 2020

मिथुन राशि 
आज आप अपना ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका रूका  हुआ पैसा वापस मिलेगा| आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। ऑफिस में आज काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में कोई  बदलाव होगा। आज आपको दोस्त के घर आचानक जाना पढ़ेगा| कृष्ण जी को मक्खन का भोग लगाए, धन में वृद्धि होगी।

कर्क राशि 
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चों को आज पढाई के तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। आपको माता की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। माता सरस्वती की पूजा करें,पढाई में मन लगेगा| 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल