1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 फरवरी: लग रहा है सर्वार्थसिद्धि योग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

राशिफल 21 फरवरी: लग रहा है सर्वार्थसिद्धि योग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2020 05:41 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 09:04 am IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव को अत्यंत ही प्रिय महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 21 february 2020- India TV Hindi
Horoscope 21 february 2020

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है| त्रयोदशी तिथि आज शाम 5 बजकर 22 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी और प्रत्येक वर्ष की फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव को अत्यंत ही प्रिय महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग सुबह 08:16 से 22 फरवरी को दोपहर पहले 11:19 तक रहेगा।  जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि  

आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुरता बढ़ेगी। करोबारीओं को कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। आज आपको नया अनुभव मिलेगा। कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है। छात्रों को परिक्षा में सफलता मिलेगी। लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी। 

महाशिवरात्रि 2020: कई शुभ योगों के साथ शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और पारण

वृष राशि 
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी। 

महाशिवरात्रि 2020 : भगवान शिव ने बताया है क्या है दुनिया का 'सबसे बड़ा पाप'

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल