1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 फरवरी: लग रहा है सर्वार्थसिद्धि योग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

राशिफल 21 फरवरी: लग रहा है सर्वार्थसिद्धि योग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2020 05:41 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 09:04 am IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव को अत्यंत ही प्रिय महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 21 february 2020
Horoscope 21 february 2020

तुला राशि 
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सारे काम आपके इच्छा अनुसार होने में परेशानी आ सकती है। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगें। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। बेडरूम में अपने बैड के पास एक लव बर्ड का स्टेचू रखने से, जीवनसाथी से बड़ रही अन बन दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आयेंगी। 

वृश्चिक राशि 
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल