1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 फरवरी: वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 26 फरवरी: वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 11:02 am IST

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार के दिन एक साथ कई योग लग रहे हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 26 february 2020- India TV Hindi
Horoscope 26 february 2020

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की भोर 4 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। सुबह 9 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर अगले दिन की सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक शुभ योग रहेगा। इस योग में किये गये कार्यों से लम्बे समय तक शुभ फलों की प्राप्ति होती रहती है, साथ ही प्रसिद्धि भी मिलती है। साथ ही रात 10 बजकर 8 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। नक्षत्रों की श्रेणी में उत्तराभाद्रपद 26वां नक्षत्र है।  इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग पूरा दिन और पूरी रात रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजना बनायेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आज कही रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा।किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी| आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। कठिन परिस्थितियों का हल आप आसानी से निकाल लेंगे।आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा|भगवान गणेश की आरती करें,पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे। 

प्लूटो कर चुका है मकर राशि में प्रवेश, मेष राशि के जातको की जॉब में आ सकती है अड़चन 

 

वृष राशि
 आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे|आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरे हो जायेगे।दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा| कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी।लवमेटस एक दुसरे को कुछ उपहार दें, रिश्तों में और मजबूती आएगी।  गाय को हरा चारा खिलाएं, व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। 

Vastu Tips: मनी प्लांट की जमीन पर फैली बेल घर से दूर करती है सकारात्मकता 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल