1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 फरवरी: वृष राशि के जातकों को मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 28 फरवरी: वृष राशि के जातकों को मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 10:53 am IST

शुक्रवार को इन्द्र योग के साथ भरणी नक्षत्र पड़ रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 28 febraury 2020
Horoscope 28 febraury 2020

सिंह राशि 
आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूतहोंगे। साथ ही बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका दिन बीतेगा। मंदिर में गुड़ का दान करें, पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। 

कन्या राशि 
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरारहेगा। जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। आज आपखुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकेमान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही समाज में भी लोगों के बीच आपकी अच्छी बातचीत बनेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएँ, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल