1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 फरवरी: मिथुन राशि के जातकों को नए टेंडर से मिलेगा बड़ा मुनाफा, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 29 फरवरी: मिथुन राशि के जातकों को नए टेंडर से मिलेगा बड़ा मुनाफा, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2020 02:29 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 09:24 am IST

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार के साथ यायीजयद योग लग रहा हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से फरवरी माह का आखिरी दिन आपका राशिनुसार कैसा बीतेगा।

Horoscope 29 febraury 2020
Horoscope 29 febraury 2020

सिंह राशि 
शनिवार को जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष शनिवार को पहले से मजबूत रहेगा। शनिवार को माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका दिन बीतेगा। मंदिर में गुड़ का दान करें, पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। 

कन्या राशि 
शनिवार को आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में शनिवार को सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। शनिवार को आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही समाज में भी लोगों के बीच आपकी अच्छी बातचीत बनेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को शनिवार को सफलता मिलेगी। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएँ, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल