1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 फरवरी: मिथुन राशि के जातकों को नए टेंडर से मिलेगा बड़ा मुनाफा, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 29 फरवरी: मिथुन राशि के जातकों को नए टेंडर से मिलेगा बड़ा मुनाफा, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2020 02:29 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 09:24 am IST

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार के साथ यायीजयद योग लग रहा हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से फरवरी माह का आखिरी दिन आपका राशिनुसार कैसा बीतेगा।

Horoscope 29 febraury 2020- India TV Hindi
Horoscope 29 febraury 2020

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि लग जायेंगी।  सुबह 12 बजकर 5 मिनट से शुरु होकर अगले दिन की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। इन्द्र योग के दौरान राज्य पक्ष के कार्यों मेंअथवा सरकारी कामों में सफलता जरूर मिलती है। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। नक्षत्रों की श्रेणी में भरणी नक्षत्र दूसरा नक्षत्र माना जाता है। इसके अलावा मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग सूर्योदय से सुबह 08:54 तक रहेगा। जानें आतार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

शनिवार को कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे।  उधार दिया हुआ पैसा शनिवार को आपको वापस मिलेगा। शनिवार को का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी चाहिए। जो लोग स्टेशनरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको शनिवार को लाभ मिलेगा।आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। वाहन लेने का योग बन रहा है। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वस्थ उत्तम बना रहेगा। 

29 फरवरी को शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

वृष राशि 
शनिवार को आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए शनिवार को का दिन अनुकूल है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही वे सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगी। ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का 11 बार जप करें, शनि के कुप्रभाओं से छुटकारा मिलेगा। 

वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में बिल्कुल भी न रखें झाडू, घर आएगी दरिद्रता

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल