1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. फरवरी माह के आखिरी दिन शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

फरवरी माह के आखिरी दिन शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 02:29 pm IST

शुक्र के मेष राशि में इस गोचर से किस राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उस स्थिति में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश

Venus transit aries 28 february- India TV Hindi
Venus transit aries 28 february

28 फरवरी को देर रात शुक्रदेव मीन राशि से निकल कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे | इससे पहले शुक्राचार्य 2 फरवरी 2020 की देर रात 2 बजकर 18 मिनट पर कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में गये थे और 29 फरवरी की सुबह 1 बजकर 33 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 28 मार्च 2020 की दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक मेष राशि में ही गोचर करते रहेंगे | उसके बाद वृष राशि में चले जायेंगे | फ़िलहाल बात करेंगे शुक्र के मेष राशि में गोचर की- शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है | साथ ही मीन राशि में शुक्र उच्च का, जबकि कन्या राशि में यह नीच का होता है | विभिन्न राशियों में किसी भी ग्रह के गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है | अतः शुक्र के मेष राशि में इस गोचर से किस राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उस स्थिति में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें इसके बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से। 

मेष राशि 

शुक्र का यह गोचर आपके जन्मपत्रिका में पहले स्थान पर होगा | शुक्र के इस गोचर से आपको हर तरह की सुख-सुविधा मिलेगी | आपको संतान के साथ-साथ वाहन का सुख मिलेगा | 28 मार्च तक आपका और आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा | इसके अलावा 28 मार्च तक अपने कार्यों के लिये दूसरों से सलाह लेने में बिल्कुल न हिचकें, आपको सहयोग अवश्य प्राप्त होगा | शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये- 28 मार्च तक खाने में गुड़ का इस्तेमाल करने से बचें और काली गाय की सेवा करें | 

प्लूटो कर चुका है मकर राशि में प्रवेश, मेष राशि के जातको की जॉब में आ सकती है अड़चन 

वृष राशि 
शुक्र का यह गोचर आपके जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान पर होगा | शुक्र के इस गोचर से आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन 28 मार्च तक आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है | जीवनसाथी के अलावा अन्य परिवार के सदस्यों से भी आपको सुख और सहयोग मिलेगा | आपके पास धन का आगमन होगा और रात को आपको आराम मिलेगा | शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- घर की महिला विराने में जाकर अपने हाथों से घर की धूल दबाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा | साथ ही अगर संभव हो तो घर की महिला के हाथों से गाय का दान कराएं, अन्यथा गाय का दूध किसी ब्राह्मण को दान करें।

वास्तु टिप्स: घर पर लगाए तुलसी का पौधा, हमेशा रहेगी आर्थिक स्थिति ठीक  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल