1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. फरवरी माह के आखिरी दिन शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

फरवरी माह के आखिरी दिन शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 02:29 pm IST

शुक्र के मेष राशि में इस गोचर से किस राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उस स्थिति में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश

Venus transit aries on 29 february 2020
Venus transit aries on 29 february 2020

मिथुन राशि 
शुक्र का यह गोचर आपके जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान पर होगा | शुक्र के इस गोचर से आपके अंदर दूसरों से छिपकर अपने कार्य को करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होगी। आपके सामने बचपन की कुछ अच्छी यादें फिर से ताजा हो सकती हैं। 28 मार्च तक आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी और आप उन पैसों का इस्तेमाल अपनी जरूरतों को पूरा करने में करेंगे | आमदनी में बढ़ोतरी के साथ ही चेहरे की खुबसूरती भी बढ़ेगी | अतः शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये मन्दिर में रूई की बाती बनाकर दान करें | साथ ही तेल का दान करें | 

कर्क राशि 
शुक्र का यह गोचर आपके जन्मपत्रिका में दसवें घर में होगा | शुक्र के इस गोचर से 28 मार्च तक आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा | धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी | जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा | परन्तु इस बीच पैसों के प्रति आपका अधिक झुकाव रहेगा | साथ ही आपकी जिंदगी में जीवनसाथी के अलावा किसी दूसरे की दस्तक हो सकती है | अतः अपने जीवनसाथी के साथ ही टाइम स्पेंड करने की कोशिश करें | शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ स्थिति से बचने के लिये- सुबह अपने स्नान के पानी में थोड़ा-सा दही डालकर नहाएं | साथ ही हो सके तो मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दही का दान करें, विपरित परिस्थितियों में आपको लाभ मिलेगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल