1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में बिल्कुल भी न रखें झाडू, घर आएगी दरिद्रता

वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में बिल्कुल भी न रखें झाडू, घर आएगी दरिद्रता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2020 06:22 am IST,  Updated : Feb 28, 2020 10:52 am IST

झाडू न सिर्फ गंदगी को साफ करती है बल्कि यह घर के अंदर से दरिद्रता को दूर करके सुख और समृद्धि भी लाती है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

Vastu tips- India TV Hindi
Vastu tips

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें झाडू के बारे में। जिस तरह घर में हर चीज़ का अपना अलग महत्व होता है, उसी तरह से घर में या ऑफिस में झाडू का भी अपना एक अलग महत्व है। 

झाडू न सिर्फ गंदगी को साफ करती है बल्कि यह घर के अंदर से दरिद्रता को दूर करके सुख और समृद्धि भी लाती है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाडू की सही दिशा जहां दरिद्रता को दूर करती है वहीं झाडू से जुड़ी एक भी गलत बात कई परेशानियों को बुलावा देती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाडू रखने के लिये दक्षिण पश्चिम कोण या पश्चिम दिशा का चुनाव करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में झाडू रखने से नेगेटिव एनर्जी नहीं फैलती। जबकि ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा में झाडू कभी भी नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में झाडू रखने से घर में भगवान का आगमन नहीं होता और दुर्भाग्य बना रहता है। 

किचन में न रखें दवाएं, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

वास्तु टिप्स:रविवार सहित इन दिनों तुलसी पर न चढ़ाए जल, होता है अशुभ ​

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल