1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: तुलसी में रविवार सहित इन दिनों में न चढ़ाए जल, माना जाता है अशुभ

वास्तु टिप्स: तुलसी में रविवार सहित इन दिनों में न चढ़ाए जल, माना जाता है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2020 06:34 am IST,  Updated : Feb 25, 2020 01:22 pm IST

प्राचीन काल से ही घर में तुलसी का पौधा लगाने की और उसमें प्रतिदिन जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है. लेकिन कुछ ऐसे खास दिन भी होते हैं जब तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए।

Tulsi vastu tips- India TV Hindi
Tulsi vastu tips

वास्तु शास्त्र में आज  आचार्य इंदु प्रकाश से जानें तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में।  प्राचीन काल से ही घरों में तुलसी का पौधा लगाने की और उसको प्रतिदिन जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है. लेकिन कुछ ऐसे खास दिन भी होते हैं जब तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए. किस-किस दिन तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए इसके बारे में हम आपको बता देते हैं। 

प्रत्येक रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही इन दिनों में और सूर्य छिपने के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही जो व्यक्ति वीरवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालता है और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाता है, उसके घर में सदा लक्ष्मी जी का वास रहता है। इसके अलावा घर में कभी भी सूखा तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसे पौधे को कुएं या किसी पवित्र स्थान पर बहा देना चाहिए और नया पौधा लगाना चाहिए।

वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में भूलकर भी ना लगाए तुलसी का पौधा

वास्तु टिप्स: घर पर लगाए तुलसी का पौधा, हमेशा रहेगी आर्थिक स्थिति ठीक​

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल