1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हेल्थ टिप्स: सोते समय कभी ना करें ये गलतियां

हेल्थ टिप्स: सोते समय कभी ना करें ये गलतियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2020 11:39 am IST,  Updated : Feb 19, 2020 11:44 am IST

जो अच्छी और नियंत्रित नींद में सोता है वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।

हेल्थ टिप्स- India TV Hindi
हेल्थ टिप्स

हेल्थ डेस्क: नींद स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है। जो अच्छी और नियंत्रित नींद में सोता है वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। सोने के लिए 7-8 घंटे पर्याप्त हैं, ज्यादा देर तक सोना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि सोते समय हमें किन चीजों को ध्यान रखना जरूरी है।

भोजन के 2 घंटे बाद ही लें नींद

रात को खाना खाकर अगर आप तुरंत सोने चले जाएंगे तो खाना ठीक से पच नहीं पाएगा और आपका वजन बढ़ने लगेगा। इसलिए जरूरी है कि सोने से 2 घंटे पहले ही खाना खा लें।

सोने के लिए अपनाए सही तरीका

हेल्दी नींद के लिए बहुत जरूरी है कि आप किस पोश्चर में सोते हैं। पेट के बल नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा आपको हमेशा बाईं करवट में ही सोना चाहिए अगर आप दाईं तरफ करवट लेकर सोएंगे तो आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ेगा। 

मेकअप उतारकर ही सोने जाए

सोने से पहले अपने चेहरे से मेकअप साफ कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको स्किन से संबंधी समस्या हो जाएगी।

बालों की पिन और क्लचर निकालना ना भूलें

सोने से पहले बालों से पिन और क्लचर निकालकर सोए। वरना ये चीजें आपको रात को चोट भी दे सकती हैं। आपकी पिन या क्लचर खराब भी हो सकते हैं।

टाइट नहीं लूज कपड़े पहनकर सोइए

सोते वक्त टाइट कपड़े और खासकर टाइट अंडरगारमेंट्स ना पहनें। हमेशा लूज कपड़े पहनकर ही सोने जाए।

कॉन्टैक्ट लेंस निकालकर सोए

अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं तो सोने से पहले लेंस निकालकर रख दें। वरना आपकी आंखों और सिर में दर्द होने लगेगा।

इन छोटी-छोटी बातों को रुटीन में शामिल करके आप हेल्दी नींद ले सकती हैं।

Latest Health News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल