1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. डूबा करियर, खत्म हुए पैसे, टीवी एक्ट्रेस को याद आया जिंदगी का सबसे खौफनाक दौर, मां-परिवार सबको कर दिया था ब्लॉक

डूबा करियर, खत्म हुए पैसे, टीवी एक्ट्रेस को याद आया जिंदगी का सबसे खौफनाक दौर, मां-परिवार सबको कर दिया था ब्लॉक

Written By: Priya Shukla
Published : May 30, 2026 08:13 am IST,  Updated : May 30, 2026 08:13 am IST
रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक समय पर वह टीवी पर राज करती थीं। उन्होंने 'परी हूं मैं' से लेकर 'उतरन' सहित कई हिट शोज दिए हैं। बिग बॉस 13 के दौरान भी वह काफी चर्चा में रहीं। लेकिन, क्या आप जानते हैं एक समय पर टीवी की ये सुपरस्टार काफी मुश्किल दिनों का सामना कर चुकी हैं। रश्मि ने खुद हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना - घर की सुपरस्टार' पर उन दिनों का जिक्र किया, जब न तो उनके पास काम था और पैसे भी खत्म हो गए थे। इस मुश्किल दौर में उनका उनके परिवार से कॉन्टेक्ट भी लगभग खत्म हो चुका था।
1/8 Image Source : instagram/@imrashamidesai

रश्मि देसाई से राजीव खंडेलवाल ने जिंदगी के उन दिनों को लेकर सवाल किया जब बुरे दौर से गुजर रही थीं। राजीव खंडेलवाल ने रश्मि से पूछा- 'आपकी जिंदगी का एक चैप्टर था, जो लोगों ने देखा है। बहुत खूबसूरत चैप्टर तो नहीं था पर हम सबकी जिंदगी में कोई ना कोई ऐसा फेज आता है जो निकल जाता है। उस फेज में आपकी मम्मी ने आपका सपोर्ट कैसे किया?'
2/8 Image Source : instagram/@imrashamidesai
रश्मि देसाई से राजीव खंडेलवाल ने जिंदगी के उन दिनों को लेकर सवाल किया जब बुरे दौर से गुजर रही थीं। राजीव खंडेलवाल ने रश्मि से पूछा- 'आपकी जिंदगी का एक चैप्टर था, जो लोगों ने देखा है। बहुत खूबसूरत चैप्टर तो नहीं था पर हम सबकी जिंदगी में कोई ना कोई ऐसा फेज आता है जो निकल जाता है। उस फेज में आपकी मम्मी ने आपका सपोर्ट कैसे किया?'
सवाल सुनकर रश्मि को भी अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर याद आ गए और उन्होंने अपनी जिंदगी के उन तीन लोगों के नाम बताए, जो इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। रश्मि कहती हैं- 'मैं आपसे झूठ नहीं कहूंगी, वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर था। निधि, जीविता और नदीम भाई, 3 लोग मेरी लाइफ में थे, जिन्हें सारी सच्चाई पता थी।'
3/8 Image Source : instagram/@imrashamidesai
सवाल सुनकर रश्मि को भी अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर याद आ गए और उन्होंने अपनी जिंदगी के उन तीन लोगों के नाम बताए, जो इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। रश्मि कहती हैं- 'मैं आपसे झूठ नहीं कहूंगी, वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर था। निधि, जीविता और नदीम भाई, 3 लोग मेरी लाइफ में थे, जिन्हें सारी सच्चाई पता थी।'
रश्मि ने आगे कहा- 'और मुझे कोई, मैं कभी झूठ नहीं बोलती, ना ही मुझे बातें बनाना पसंद है। आप चार साल बाद या दस साल बाद भी अगर मुझसे पूछेंगे तो सेम बातें ही निकलेंगी।'
4/8 Image Source : instagram/@imrashamidesai
रश्मि ने आगे कहा- 'और मुझे कोई, मैं कभी झूठ नहीं बोलती, ना ही मुझे बातें बनाना पसंद है। आप चार साल बाद या दस साल बाद भी अगर मुझसे पूछेंगे तो सेम बातें ही निकलेंगी।'
 रश्मि ने ये भी बताया कि इस मुश्किल समय में उनकी मां से भी बातचीत बंद हो चुकी थी। रश्मि कहती हैं- 'नदीम भाई ने बहुत मदद की थी और मेरी मम्मी से कोई बातचीत नहीं थी। वो सब ब्लॉक थे। मैं अपने परिवार के किसी सदस्य से बात नहीं कर रही थी। तो मुझे ऐसा लगता था कि अभी पता नहीं मेरी लाइफ शायद यहां से ओवर है।'
5/8 Image Source : instagram/@imrashamidesai
रश्मि ने ये भी बताया कि इस मुश्किल समय में उनकी मां से भी बातचीत बंद हो चुकी थी। रश्मि कहती हैं- 'नदीम भाई ने बहुत मदद की थी और मेरी मम्मी से कोई बातचीत नहीं थी। वो सब ब्लॉक थे। मैं अपने परिवार के किसी सदस्य से बात नहीं कर रही थी। तो मुझे ऐसा लगता था कि अभी पता नहीं मेरी लाइफ शायद यहां से ओवर है।'
'जिस भी पल मैं इस घर से बाहर निकलूंगी, मेरा करियर गया, मेरी पर्सनल लाइफ गई, मेरे पास पैसे भी उतने नहीं हैं, न मुझे कोई विरासत में कुछ ऐसा मिला है, जिस पर बैठकर आराम से रह सकूं।'
6/8 Image Source : instagram/@imrashamidesai
'जिस भी पल मैं इस घर से बाहर निकलूंगी, मेरा करियर गया, मेरी पर्सनल लाइफ गई, मेरे पास पैसे भी उतने नहीं हैं, न मुझे कोई विरासत में कुछ ऐसा मिला है, जिस पर बैठकर आराम से रह सकूं।'
रश्मि ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- 'मुझे आज भी याद है कि जब मेरी मां मेरे एक शो पर आई थीं। सलमान खान सर ने उनके पैर छुए। मैं हमेशा उनके पैर छूती थी। तब उन्होंने मां से पूछा- ये घर पर भी ऐसा करती है, तो मां ने कहा- हां। उस समय मैंने बहुत समय बाद पहली बार मां से बात की थी।'
7/8 Image Source : instagram/@imrashamidesai
रश्मि ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- 'मुझे आज भी याद है कि जब मेरी मां मेरे एक शो पर आई थीं। सलमान खान सर ने उनके पैर छुए। मैं हमेशा उनके पैर छूती थी। तब उन्होंने मां से पूछा- ये घर पर भी ऐसा करती है, तो मां ने कहा- हां। उस समय मैंने बहुत समय बाद पहली बार मां से बात की थी।'
'मैंने अपनी जिंदगी में बहुत सी गलतियां की हैं और मुझे लगता है कि ये सारी गलतियां मेरी ओवर थिंकिंग की वजह से हुई हैं। मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं। मैंने महसूस किया है कि ज्यादा सोचने की जगह आपको अपने अपनों से बात करनी चाहिए, सारी दिक्कतें कम हो जाती हैं।'
8/8 Image Source : instagram/@imrashamidesai

Advertisement