1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अपने जन्मदिन पर इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने दिया फिटनेस का मंत्र

अपने जन्मदिन पर इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने दिया फिटनेस का मंत्र

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2020 07:38 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 09:25 pm IST

एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने इंडिया टीवी फैमिली को अच्छी सेहत और फिटनेस का मंत्र दिया है। देखें खास वीडियो।

आज इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर- इन-चीफ रजत शर्मा का जन्मदिन है। नोएडा में इंडिया टीवी के ऑफिस में रजत शर्मा ने अपना जन्मदिन इंडिया टीवी की परिवार के साथ केक काटकर मनाया। इस खास मौके पर रजत शर्मा ने अपने इंडिया टीवी के अपने सहयोगियों को फिटनेस का मंत्र दिया। 

रजत शर्मा ने इंडिया टीवी परिवार को अच्छी सेहत और फिटनेस का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा, 'खाओ-पीयो मौज करो, लेकिन अपनी सेहत का सब लोग ध्यान रखो। आज के समय में सबसे जरूरी है कि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, डाइट का ध्यान रखें। थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करें। जिससे आप स्वस्थ्य रहेंगे। आपका परिवार खुश रहेगा। दोस्त खुश रहेंगे और आप जिनके साथ काम करते है वह लोग भी खुश रहेंगे। ये आपके लिए हमारा एक छोटा सा मैसेज है। धन्यवाद'

इंडिया टीवी परिवार की तरफ से अपने एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

30 किलो वजन घटाने वाली भूमि पेडनेकर ने कभी नहीं ली डायटीशियन की सलाह 

89 किलो बनाम 63 किलो: सानिया मिर्जा ने इस तरह वर्कआउट करके 4 माह में किया 26 किलो वजन कम

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल