1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बैकग्राउंड डांसर जो बन गई सुपरस्टार, कभी बांटे अखबार तो कभी कैश काउंटर पर किया काम, अब है नंबर 1 हीरोइन

बैकग्राउंड डांसर जो बन गई सुपरस्टार, कभी बांटे अखबार तो कभी कैश काउंटर पर किया काम, अब है नंबर 1 हीरोइन

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 30, 2026 12:15 pm IST,  Updated : May 30, 2026 12:15 pm IST

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपना कब्जा जमाने से पहले खूब संघर्ष किया। 26 सालों से पंजाबी सिनेमा में कब्जा जमाए बैठी ये हसीना भी इन्हीं कलाकारों में से हैं। जिन्होंने कभी अखबार बांटने का काम किया तो कभी कैश काउंटर पर और आज 26 सालों से पंजाबी सिनेमा पर राज कर रही हैं।

neeru bajwa- India TV Hindi
ममता कुलकर्णी के पीछे नजर आ रही ये लड़की बन चुकी है बड़ी स्टार। Image Source : YOUTUBE/SHEMAROO

फिल्म इंडस्ट्री में कई संघर्ष की कहानियां हैं। कई कलाकारों ने तो अपने करियर में ऐसे-ऐसे दिन देखे हैं, जिनके बारे में सुनकर किसी के भी आंसू छलक पड़ें। इन्हीं में से एक कलाकार हैं नीरू बाजवा, जो पंजाबी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और चहेती अभिनेत्री हैं। आज करीब 26 सालों से नीरू बाजवा पंजाबी सिनेमा पर राज कर रही हैं, लेकिन उनके लिए ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। एक समय था जब वह घर-घर अखबार बांटा करती थीं और इस दौरान उनकी उम्र मात्र 9 साल थी। यानी, 9 साल की उम्र में ही उन्हें जिंदगी की कड़वी सच्चाई पता चल चुकी थी। इसके बाद नीरू बाजवा ने धीरे-धीरे अपने लिए सफलता और शोहरत की राह बनाना शुरू किया और आज के समय पर वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।

बांटे अखबार, कैश काउंटर पर किया काम

कुछ दिनों पहले नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। बचपन की ये फोटो शेयर करते हुए नीरू बाजवा ने बताया कि कैसे 9 साल की उम्र से ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। अपने पोस्ट में अपनी कहानी बताते हुए नीरू बाजवा ने लिखा- 'नौ साल की उम्र में, मैं अखबार बांटती थी और कैश काउंटर पर काम करती थी, और बचपन से ही यह सीख रही थी कि सपने पैसे नहीं चुकाते, मेहनत ही पैसे कमाती है। मुझे नहीं पता था कि जिंदगी मुझे कहां ले जाएगी। बस इतना पता था कि मैं संतुष्ट नहीं हो सकती। कम मेहनत से नहीं। छोटे सपनों से नहीं। और किसी के यह कहने से भी नहीं कि "तुम्हारे लिए इतना ही काफी है।'

आगे बढ़ने की चाह ने बनाया स्टार

नीरू बाजवा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'जब मैंने शहर, देश और उद्योग बदले, तब भी मेरे अंदर वही छोटी बच्ची थी। वह बच्ची जो अभी दुनिया को नहीं समझती थी, लेकिन एक बात अच्छी तरह समझती थी: आगे बढ़ते रहो। रिजेक्शन भी मिले। असहज पल भी आए। ऐसे दरवाजे भी थे जो नहीं खुले। इसलिए मैंने अपना रास्ता खुद बनाया। यह सफर बिल्कुल सही नहीं था। लेकिन यह मेरा था। हर जोखिम। हर झटका। हर छोटी जीत जो धीरे-धीरे बड़ी जीत में बदल गई। अगर आप अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं, तो अच्छी बात है। इसका मतलब है कि आप आगे बढ़ रहे हैं। कड़ी मेहनत करो। खुद को छोटा मत करो। आसान रास्ते को चुनकर संतुष्ट मत हो जाओ। आपका भविष्य इस बात से तय होगा कि आप आज किन चीजों को छोड़ने से इनकार करते हैं। नौ साल की उम्र में मुझे नहीं पता था कि मैं कहां जा रही हूं। बस इतना पता था कि मैं रुकूंगी नहीं। और इसी बात ने सब कुछ बदल दिया।'

कभी बनीं बैकग्राउंड डांसर

फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करने के दौरान नीरू बाजवा को कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ा। एक समय पर उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया। 1996 में रिलीज हुई ममता कुलकर्णी और संजय कपूर स्टारर 'बेकाबू' में नीरू बाजवा ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था। फिर उन्होंने टीवी का रुख किया और फिर फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। आज के समय में नीरू बाजवा पंजाबी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार हैं और एक फिल्म के लिए तगड़ी फीस चार्ज करती हैं।

ये भी पढ़ेंः 77 साल पहले रिलीज हुई 10 गानों से सजी फिल्म, रामानंद सागर ने लिखी कहानी और राज कपूर बने हीरो, मेकर्स हुए मालामाल

फरहान की 'डॉन 3' विवाद में रणवीर को मिला राम गोपाल वर्मा का साथ, इन सेलेब्स ने किया सपोर्ट, FWICE के लिए कही ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन