1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra-Budh Yuti 2026: शुक्र और बुध मिलकर करेंगे बेड़ा पार, इन 4 राशियों को धन लाभ के प्रबल योग, करियर-कारोबार में तरक्की

Shukra-Budh Yuti 2026: शुक्र और बुध मिलकर करेंगे बेड़ा पार, इन 4 राशियों को धन लाभ के प्रबल योग, करियर-कारोबार में तरक्की

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : May 29, 2026 11:55 pm IST,  Updated : May 29, 2026 11:55 pm IST

Shukra-Budh Yuti 2026: जून 2026 में शुक्र और बुध ग्रह की युति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। इस युति का असर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। खासतौर पर आर्थिक स्थिति, करियर और रिश्तों में लाभ मिलने के संकेत हैं। जानिए किन राशियों को लाभ होगा।

Shukra-Budh Yuti 2026- India TV Hindi
शुक्र-बुध युति से इन राशियों को लाभ Image Source : PIXABAY

Shukra-Budh Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसका सीधा असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। जून 2026 में शुक्र और बुध ग्रह की युति बनने जा रही है। शुक्र ग्रह 8 जून को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि बुध ग्रह 22 जून 2026 को दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में आने से शुभ युति बनेगी। यह संयोग 4 राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। इन्हीं राशियों के बारे में आपको बता रहे हैं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में फायदेमंद माना जा रहा है। लंबी अवधि का निवेश लाभ दे सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बड़े-बुजुर्गों की सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे भविष्य में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र और बुध ग्रह की युति शुभ संकेत लेकर आ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में आपके नए और क्रिएटिव आइडियाज की सराहना हो सकती है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ मिल सकता है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि

शुक्र और बुध ग्रह की युति वृश्चिक राशि के लिए खुशियां लेकर आएगी। परिवार में शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आय में बढ़ोतरी होने से आर्थिक परेशानियां कम होंगी। पिता की सेहत में सुधार और परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से मानसिक तनाव भी कम होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: अधिकमास के दूसरे शनिवार पर करें ये खास उपाय, ढैय्या-साढ़ेसाती के बुरे प्रभावों से मिलेगी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।