1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुल्लांपुर में ऐतिहासिक रन चेज, गुजरात की धमाकेदार जीत से टूटा पंजाब किंग्स का कीर्तिमान

मुल्लांपुर में ऐतिहासिक रन चेज, गुजरात की धमाकेदार जीत से टूटा पंजाब किंग्स का कीर्तिमान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 30, 2026 08:18 am IST,  Updated : May 30, 2026 08:18 am IST

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 215 रन का लक्ष्य हासिल कर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 104 रन और साई सुदर्शन ने 58 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई।

Gujarat Titans- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस Image Source : PTI

IPL 2026 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने टूर्नामेंट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। 215 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। इस धमाकेदार जीत के साथ गुजरात ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा सफल रन चेज करते हुए पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए IPL 2026 क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 215 रन का लक्ष्य 7 विकेट और 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया।

पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड टूटा

यह IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम था, जिन्होंने IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 204 रन का लक्ष्य हासिल किया था। गुजरात टाइटंस के लिए यह उपलब्धि और भी खास इसलिए रही क्योंकि टीम ने इससे पहले IPL में कभी 204 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल नहीं किया था। वहीं, इसी सीजन क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 255 रन का पीछा करते हुए गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था।

IPL प्लेऑफ में चेज हुआ सबसे बड़ा लक्ष्य

  • 215 - GT बनाम RR, क्वालिफायर-2
  • 204 - PBKS बनाम MI, क्वालिफायर-2
  • 200 - KKR बनाम PBKS, फाइनल

गुजरात का 215 रन का सफल लक्ष्य भले ही IPL प्लेऑफ इतिहास में सबसे बड़ा हो, लेकिन T20 नॉकआउट क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज नहीं है। यह रिकॉर्ड मुंबई टीम के नाम है, जिसने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के क्वार्टर फाइनल में विदर्भ के खिलाफ 222 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

T20 नॉकआउट मैचों में सबसे बड़े सफल रन चेज

  • 222 - मुंबई बनाम विदर्भ, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 (क्वार्टर फाइनल)
  • 215 - गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, IPL 2026 (क्वालिफायर-2)
  • 212 - बूस्ट रीजन बनाम मिस ऐनाक रीजन, नेशनल टी20 कप 2026 (फाइनल)

फाइनल में GT की RCB से होगी भिड़ंत

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने अपने पांचवें IPL सीजन में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में खिताब जीता था, जबकि 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा था। अब IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात होगी, तो दूसरी ओर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना देख रही RCB। ऐसे में फाइनल मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

VIDEO: राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म होते ही वैभव सूर्यवंशी की आंखें हुई नम, डग आउट में रोते हुए आए नजर

शुभमन गिल ने तूफानी शतक से रचा नया इतिहास, IPL में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, कोई नहीं कर पाया था ऐसा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल