1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 3 जुलाई: शुक्ल योग के साथ ज्येष्ठा नक्षत्र, वृष और सिंह राशि के जातकों को नौकरी बिजनेस में होगा खास लाभ

राशिफल 3 जुलाई: शुक्ल योग के साथ ज्येष्ठा नक्षत्र, वृष और सिंह राशि के जातकों को नौकरी बिजनेस में होगा खास लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 02, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 02:53 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। देर रात 3 बजकर 9 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।

राशिफल 3 जुलाई 2020- India TV Hindi
राशिफल 3 जुलाई 2020 Image Source : INSTAGRAM/N.A.H.DOTS/

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी।  देर रात 3 बजकर 9 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।  इसके साथ ही रात 12 बजकर 8 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में गिनती के आधार पर ज्येष्ठा नक्षत्र 18वां नक्षत्र है, जिसका अर्थ होता है- बड़ा। साथ ही तावीज़ को ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। तावीज को सामान्यतः लोग किसी तरह की निगेटिविटी से अपनी रक्षा के लिए पहनते हैं। लिहाजा ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रतीक चिन्ह को रक्षा, सुरक्षा और प्रभुत्व के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी से बोली गयी एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। बच्चे कोई सवाल समझाने के लिए आपसे सहायता मांगेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बड़ों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से कोई बात शेयर करेंगे।लवमेटस के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा, जिससे सबके चहरे पर पुरे दिन हंसी बनी रहेगी। जीवनसाथी आज आपके व्यवहार से खुश रहेंगे, साथ ही एक दुसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी डील हाथ लगेगी। आज माता की सेहत में सुधार होगा। कई दिनों से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। अपने काम के प्रति एकाग्र रहें, किसी काम को करते वक्त जल्दबाजी ना करें।

राशिफल 3 जुलाई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 3 जुलाई राशिफल 3 जुलाई 20202020

मिथुन राशि
आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आयेंगे। आपको कुछ काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। घर के साफ-सफाई में भी आप सहयोग देंगे। फैमिली के साथ घर पर ही पूजा पाठ में लगे रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। आज आपका विरोधी पक्ष आप पर हावी होने का कोशिश करेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहें हैं।

कर्क राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों का काम समय से पूरा हो जायेगा। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की राय काम आयेगी।  विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की सामजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

राशिफल 3 जुलाई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 3 जुलाई 2020राशिफल 3 जुलाई 2020

सिंह राशि
आप आपका दिन बढ़िया रहेगा । आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। आज कोई सीनियर फ़ोन करके आपके कार्यों की प्रशंसा करेगा। लवमेटस एक दूसरे पर अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज शाम को परिवार वालों के साथ घर पर ही अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। खर्चों पर नियंत्रण होने से आपके संचय धन में बढ़ोतरी होगी। आज आपको पारिवारिक जरूरतों पर भी ध्यान देने की जरुरत है।  

कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को आज थोडा अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपके काम की सराहना होगा। किसी टेक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला लेने की सोंचेंगे। बच्चें आज विडियो गेम खेलकर अपना समय बितायेंगे। महिलाओं का समय घर की साफ सफाई में व्यतीत होगा। आज पुरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। 

राशिफल 3 जुलाई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 3 जुलाई 2020राशिफल 3 जुलाई 2020

तुला राशि
आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। आज कोई सहकर्मी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए आपसे मदद लेगा। लवमेटस के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आज तली-भुनी चीज़े खाने से बचे। परिवार के प्रति अपने जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार देखकर आप प्रसन्न होंगे। साथ ही उन्हें कोई गिफ्ट देने का वादा भी कर सकते है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। 

वृश्चिक राशि
आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी । जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बढ़िया रहने वाला है । लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। साथ ही आगे चलकर मेहनत का लाभ भी मिलेगा। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। बच्चें अपके काम में मदद करेंगे। विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता आपके बहुत नजदीक है। 

राशिफल 3 जुलाई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 3 जुलाई 2020

धनु राशि
आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। आज आपको इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलेंगे। जिससे आपकी आर्थिक परेशानियों का समाधान निकलेगा। आज आपको अपने आस-पास के गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरुरत है। आज अपने अन्दर कुछ पॉजिटिव बदलाव लायेंगे। आपके अन्दर इस बदलाव को देखकर माता-पिता प्रसन्न होंगे। आज आपके इन्क्रीमेंट की खबर सुनकर परिवार के लोग खुश होंगे। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। 

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज आपको अपने पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे है। इस राशि के जो लोग संगीत व कला के क्षेत्र से जुड़े है, वे आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। 

राशिफल 3 जुलाई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 3 जुलाई 2020

कुंभ राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रति घर के बड़ों का प्यार बना रहेगा। आज आप कोई ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें। आज किसी अनजान कॉल से आपका मुड खरब होगा, लेकिन जल्द ही ठीक हो जायेगा। व्यापार की गति थोड़ी धीमी होने से चिंतित होंगे, लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है समय के साथ सब अच्छा हो जायेगा। 

मीन राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। जिससे दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही आपके कार्यों की प्रसंसा भी होगी। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। इस राशि के वकीलों को किसी पुराने क्लाइंट से फायदा होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल