1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 3 मार्च: मेष राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 3 मार्च: मेष राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 02, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 06:40 pm IST

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से आपका राशिनुसार कैसा बीतेगा मंगलवार का दिन।

Horoscope 3 march 2020- India TV Hindi
Horoscope 3 march 2020

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेंगी।  सुबह 10 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर सूर्यास्त तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही दोपहर 12 बजकर 23 से शुरू होकर अगले दिन की दोपहर पहले 11 बजकर 25 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। प्रीति का अर्थ है - प्रेम। ये योग प्रेम का विस्तार करने वाला है। अगर आपका कोई अपना आपसे रूठ गया हो, आपको किसी के साथ समझौता करना होगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

मंगलवार को आप बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाएंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।संतान पक्ष से सुख  की अनुभूति होगी जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा,जिसे समय से पूरा करने में आप सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को का दिन बेहतर रहेगा। मंगलवार को आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। हनुमान जी को पेडे का भोग लगायें,रुके हुए काम बनते नजर आयेंगे। 

मार्च 2020 कैलेंडर: होली, चैत्र नवरात्र सहित इस माह पड़ेंगे ये बड़े व्रत एवं त्योहार

वृष राशि 
मंगलवार को परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। मंगलवार को आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। लवमेटस के लिए मंगलवार को का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा| अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर होंगे।

लग  चुके है होलाष्टक, अब होली तक नहीं होगा कोई भी शुभ काम

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल