1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 मार्च: तुला राशि के जातकों को व्यापार में होगा बड़ा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 5 मार्च: तुला राशि के जातकों को व्यापार में होगा बड़ा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 08:26 am IST

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और गुरुवार के दिन सौभाग्य के साथ रवि योग लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 march 2020- India TV Hindi
Horoscope 5 march 2020

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि लग जायेंगी।  सुबह 9 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर अगले दिन की सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। सौभाग्य योग सदा मंगल करने वाला है। साथ ही नाम के अनुरूप यह भाग्य को बढ़ाने वाला और वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने वाला भी है। साथ ही पूरी रात सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। इसके अलावा दोपहर पहले 11 बजकर 27 मिनट से शुरु होकर अगले दिन सुबह 10 बजकर 38 मिनट पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। ऑफिस सिनियर्स की मदद से सारे काम समय से पूरें कर लेंगे। आज दूसरों की बात सुनने और समझने की कोशिश करेंगे| किसी को उधार पैसे देने से बचें।  किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जायेंगे।काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। जरुरतमंद को पीला वस्त्र दान करें,धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 सूर्य कर चुका है इस खास नक्षत्र में प्रवेश, जानें क्या पड़ेगा आपकी लाइफ में असर

वृष राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ समय बितायेंगे, जिससें आपका मन प्रसन्न रहेगा।नौकरीपेशा वाले लोगों कोआज नया ऑफर मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप सफल होंगे। आज आप वाहन खरिदने का  मन बनायेंगे। आपका कोई बहुत समय से अटका हुआ काम भी आज पूरा हो जायेंगा| घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का आना-जाना भी लगा रहेगा। तुलसी के पेड़ पर जल अर्पित करें ,आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

वास्तु टिप्स: तिजोरी या अलमारी के पास न लगाए इस तरह झाड़ू, होगी धनहानि

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल