1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 अप्रैल: आज बनेगा धुव्र योग, मेष राशि के जातकों को मिलेगा संतान सुख

राशिफल 7 अप्रैल: आज बनेगा धुव्र योग, मेष राशि के जातकों को मिलेगा संतान सुख

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2020 06:21 am IST,  Updated : Apr 07, 2020 06:23 am IST

आज शाम 6 बजकर 35 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा | साथ ही आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा | नक्षत्रों की श्रेणी में उत्तराफाल्गुनी बारहवां नक्षत्र है | इसके साथ ही आज दोपहर बुध ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहा हैं। जानें किन राशियों का आज कैसा बीतेगा दिन।

आज का राशिफल 7 अप्रैल
आज का राशिफल 7 अप्रैल
 

सिंह राशि 
 आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। बिजनेस की गति थोड़ी रुकेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, दाम्पत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। 

कन्या राशि 
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को सहकर्मियों का फ़ोन पर भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको बहार जाकर दूसरे लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल