1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 अप्रैल: आज बनेगा धुव्र योग, मेष राशि के जातकों को मिलेगा संतान सुख

राशिफल 7 अप्रैल: आज बनेगा धुव्र योग, मेष राशि के जातकों को मिलेगा संतान सुख

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2020 06:21 am IST,  Updated : Apr 07, 2020 06:23 am IST

आज शाम 6 बजकर 35 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा | साथ ही आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा | नक्षत्रों की श्रेणी में उत्तराफाल्गुनी बारहवां नक्षत्र है | इसके साथ ही आज दोपहर बुध ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहा हैं। जानें किन राशियों का आज कैसा बीतेगा दिन।

आज का राशिफल 7 अप्रैल
आज का राशिफल 7 अप्रैल

 धनु राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को घर पर ही जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। जितना हो सके घर पर ही रहें। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मिट्टी के बरतन में पक्षियों के लिए पानी रखें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।  

 मकर राशि
आज घर पर ही अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। किसी बचपन के दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपने भविष्य के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति से विचार-विमर्श ना करें। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरते। परिवार वालों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल