1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Valentine's Day: वैलेंटाइन के दिन इन 7 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, वहीं ये होंगे नाकाम

Valentine's Day: वैलेंटाइन के दिन इन 7 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, वहीं ये होंगे नाकाम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Feb 03, 2018 04:10 pm IST

प्यार, रोमांस, आकर्षण और रिलेशनशिप का ग्रह है शुक्र। जब हम प्यार की बात करते हैं तो जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह का अध्ययन करना आवश्यक है। इस वैलेंटाइन डे 14 फरवरी पर शुक्र ग्रह के अनुसार जानिए कैसी होगी आपकी लव लाइफ, क्या आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार ह

aquarious
aquarious

कुंभ

 प्यार में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा। अपने पार्टनर से कुछ न छुपाएं। वैलेंटाइन डे मौका है सब खुलकर कह देने का, यकीन मानिए इससे आपको नुकसान नहीं होगा, बल्कि अपने पार्टनर की निगाह में आपकी वैल्यू और बढ़ जाएगी। कुंभ राशि वाले लोग पूरी तरह शुक्र के प्रभाव में हैं। इसलिए इनका प्यार परवान चढ़ेगा। जो लोग अब तक प्यार का इजहार नहीं कर पाएं हैं वे वैलेंटाइन डे पर करेंगे। अपने पार्टनर का वेलकम चॉकलेट के साथ करें। खूबसूरत डिनर डेट पर जाएं।

मीन

शुक्र के प्रभाव से मीन राशि वालों की लव स्टोरी किसी परिणाम तक पहुंचने वाली है। छुप-छुपकर किया गया प्यार सबके सामने आने वाला है। मन की बात सब को मालूम पड़ जाएगी। जिन लोगों के जीवन में अब तक प्यार का प्रवेश नहीं हुआ है, उन्हें किसी ऐसी जगह से प्रस्ताव मिलेगा, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। मीन राशि वाले दंपती जरूर अपने रिश्ते को लेकर सतर्क रहें। उन्हें धोखा या अलगाव जैसी स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल