1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. जया एकादशी 2018: बनना चाहते है करोड़पति, तो 27 जनवरी को राशिनुसार करें ये उपाय

जया एकादशी 2018: बनना चाहते है करोड़पति, तो 27 जनवरी को राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2018 06:56 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 06:58 pm IST

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही आज के दिन श्री लक्ष्मी की पूजा करने से घर की धन-सम्पदा में वृद्धि होती है। जानिए राशि के अनुसार कौन से उपाय करें...

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
आपके घर-परिवार को कभी किसी की नजर न लगे, इसके लिए आज के दिन गोबर से बने उपले या कंडे पर 11 कपूर जलाकर पूरे घर में उसकी धूप दिखाएं साथ ही अगर आपका खुद का ऑफिस या कोई बिजनेस है, तो वहां पर भी आप कपूर की धूप जरूर दिखाएं। ऐसा करने से आपके घर और बिजनेस, दोनों को ही दूसरों की बुरी नजर से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि
अपने शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन सुबह के समय कच्चा, सफेद सूत का धागा लें और पीपल के पेड़ की 11 परिक्रमा करते हुए, वह सूत का धागा पेड़ पर लपेट दें। इसके बाद प्रार्थना करें कि आपको कोई भी शत्रु आपको परेशान न करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें राशि के अनुसार और उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल