1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. कन्या वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस साल आपको मिलेगा मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट

कन्या वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस साल आपको मिलेगा मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2020 10:38 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 10:38 pm IST

कन्या राशि वाले इस वर्ष पैसा खर्च करते समय थोड़ा मन पर काबू रखे। वहीं दाम्पत्य जीवन रहेगा शानदार।

Virgo Yearly horoscope 2020- India TV Hindi
Virgo Yearly horoscope 2020

कन्या राशि वालों के लिए करियर के हिसाब से यह साल फायदेमंद रहेगा। वहीं आर्थिक स्थिति इस साल आप लोगों की मिली-जुली रहने वाली है। कन्या राशि वालों का दांपत्य जीवन 30 मार्च से 14 मई तक बहुत शानदार रहेगा।आचार्य इंदुप्रकाश से जानिए इस साल कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति, करियर, दामपत्य जीवन, स्वास्थ्य और पढ़ाई कैसी रहेगी।

सबसे पहले बात करते है करियर की

वर्ष 2020 कन्या राशि वालों के करियर के लिहाज से यह साल तरह-तरह के फायदे लेकर आएगा | 24 जनवरी से आपके जहाज का वजन कम होगा और करियर का जहाज तेजी से उड़ेगा | विदेश व्यापार, विदेश जाकर करियर को स्थापित करना, विदेश में जॉब ढूंढना इन सब कामों में 23 सितम्बर तक भारी सफलता मिलेगी | 30 मार्च से 23 सितम्बर तक आपके करियर में कई गुना फायदा होगा | पिछले 18 वर्षो की करियर ग्रोथ आपको इसी अवधि में मिलेगी | किसी भी काम को शुरू करने से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा | किसी की भी बातों में आ कर जल्दी बाजी ना करें | पूरे वर्ष व्यापार में उन्नति होती रहेगी | वर्क प्लेस पर सीनियर्स काम का दबाब बना सकते है, जो लोग बेरोजगार है, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना है।

2020 में कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

कन्या राशि वालों इस साल अपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी | नया बिजनेस शुरूकरने से उससे जुड़े मामलों पर सोच-विचार कर लेना अच्छा रहेगा | इस वर्ष पैसा खर्च करते समय थोड़ा मन पर काबू रखे | अगर आप ट्रेवेल्स का काम करते है, तो आपको निराशा हाथ लग सकती है, लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है, समय रहते ही सब कुछ ठीक हो जायेगा और साल के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक संभल भी जायेगी |दुसरे प्रोफेशन के लोगों का इनकम बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा | मेहनत के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।

2020 में दाम्पत्य संबंध में आएगी ऊष्मा? 
कन्या राशि वालों का दांपत्य जीवन 30 मार्च से 14 मई तक बहुत शानदार रहेगा । अगर आप किसी से प्यार का  इजहार करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं रिसपॉन्स पॉजीटिव मिलेगा । अविवाहित लोगों को इस बीच नये रिश्ते मिल सकते है | गरीबों की मदद करने से बिगड़े रिश्ते सुधर सकते है | नवंबर के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद हो सकता है | जीवनसाथी के साथ अगर मनमुटाव चल रहा है, तो दिसंबर तक आप दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जायेगा । प्यार के मामले में आपका ये साल बड़ा ही अच्छा रहने वाला है।

2020 में कैसा होगा आपका स्वास्थ्य?

स्वास्थ्य कि दृष्टि से यह साल आपका कायाकल्प कर सकता है । कोई जिम सेंटर जॉइन करके आप अपने आपको फिट और स्लिम कर सकते है | लेकिन जिन लोगों को शुगर है उन्हें अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है | आपको सिरदर्द के साथ कभी-कभी बुखार की शिकायत हो सकती है | बदलते मौसम में आपको अपना ज्यादा ध्यान रखना होगा | मानसिक तनाव ना लेना ही आपके लिए अच्छा रहेगा | आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी | नित्य योग करें, इससे आगे भी खुद को फिट रखने में आपको मदद मिलेगी।

2020 में शिक्षा में मिलेगी कामयाबी?
इस राशि के विद्यार्थियों को इस साल अच्छी सफलता मिलेगी । वर्ष के अंत में मन में कुछ चीजे आएगी और उनका आपको भरपूर लाभ मिलेगा | पढ़ाई के मामले में साल की शुरुआत धीमी गति से होगी लेकिन आगे चलकर सब आपके अनुरूप हो जायेगा | मेडिकल से जुड़े छात्रों को उनके परिश्रम का फल, सफलता के रूप में मिलेगा | छोटे बच्चों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है । माता-पिता के सहयोग से स्थिति सामान्य हो जायेगी । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी प्रयास करने से सफलता आवश्य मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

सिंह वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार यह साल करियर के लिए रहेगा उत्तम

मिथुन वार्षिक राशिफल 2020: नौकरी वालों के लिए थोड़ा मुश्किल होगा ये साल, जानें आचार्य इंदु प्रकाश से अन्य बातें

कर्क वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस साल पुरुष रहें थोड़ा संभलकर

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल