1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 दिसंबर को चंद्रमा कर रहा है कन्या राशि पर प्रवेश, इन राशियों को होगा भारी नुकसान, बचाव के लिए करें ये उपाय

30 दिसंबर को चंद्रमा कर रहा है कन्या राशि पर प्रवेश, इन राशियों को होगा भारी नुकसान, बचाव के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 28, 2018 08:07 am IST,  Updated : Dec 28, 2018 08:08 am IST

Moon transit virgo: 30 दिंसबर के दिन रात 08 बजकर 17 मिनट तक चंद्रदेव कन्या राशि में रहेंगे और ये तो आप जानते ही हैं 'चंद्रमा मनसो जातः' अर्थात् चंद्रमा मन का जातक है। जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव।

Moon transti virgo on 30 december 2018- India TV Hindi
Moon transti virgo on 30 december 2018

धर्म डेस्क: 30 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही 30 दिसंबर से सुबह 08:24 से लेकर 31 दिसंबर सुबह 08:18 तक चित्रा नक्षत्र रहेगा और चित्रा नक्षत्र के दौरान बेल के पेड़ की उपासना बड़ी ही फलदायी है, विशेषकर उन लोगों के लिये, जिनका जन्म चित्रा नक्षत्र में हुआ हो। इसके अलावा 30 दिंसबर के दिन रात 08 बजकर 17 मिनट तक चंद्रदेव कन्या राशि में रहेंगे और ये तो आप जानते ही हैं  'चंद्रमा मनसो जातः' अर्थात् चंद्रमा मन का जातक है।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार चंद्रमा जिस राशि में रहता है, उस राशि के जातक के मन पर उसका विशेषप्रभाव रहता है। साथ ही साथ यह अन्य राशियों के जातकों पर भी अपना प्रभाव डालता है।अतः आज के दिन चंद्रमा के कन्या राशि में इस गोचर से सभी राशि के जातकों पर चंद्रमा का क्या प्रभाव रहेगा, चंद्रमा आज रात 08:17 तक आपके किस स्थान पर गोचर करेगा और उस स्थिति में चंद्रमा के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये, अपने मन पर काबू पाने के लिये औरचंद्रमा के अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

आज के दिन चंद्रमा आपकी जन्मपत्रिका के छठे घर में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। बता दूं कि जन्मपत्रिका में छठे स्थान का संबंध मित्रों से है। अतः आप अपने मित्रों के साथ जैसा व्यवहार करेंगे, वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार बनाकर रखेंगे। तो अगर आप मित्रों के साथ अपने व्यवहार को और बेहतर करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मन्दिर में दूध का दान करना चाहिए। (हिन्दू कैलेंडर 2019: इस साल 27 अक्टूबर को दिवाली तो वहीं 20 मार्च को होगा होलिका दहन)

वृष राशि
आज के दिन चंद्रमा आपकी जन्मपत्रिका के पांचवे घर में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से बहुत-सी चीज़ें आज आपके पक्ष में रहेंगी। आपको सही तरीके से पैसा कमाने के मौके मिलेंगे। दूसरे लोग आपको अपने फैसलों में न्याय के लिये बुला सकते हैं। इससे सबके बीच आपका कद बढ़ा रहेगा। आज आपको ऑफिस में अपने काम के लिये सम्मान मिल सकता है। साथ ही आपकी संतान को भी आज के दिन तरक्की के अवसर मिलेंगे। अतः इन सब चीज़ों से जुड़े शुभ फलों की प्राप्ति के लिये  आज के दिन कोई जरूरी काम करने से पहले संभव हो तो कुछ मीठा भोजन करें। अन्यथा थोड़ा-सा पानी पीकर काम शुरू करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। (Chandra Grahan 2019: साल 2019 में लग रहे है 2 चंद्र ग्रहण, वहीं जनवरी में होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल