1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज प्लूटों कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, इस राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

आज प्लूटों कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, इस राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2018 05:16 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 05:27 pm IST

रात 08:56 पर प्लूटो धनु राशि में वक्री होगा और 1 अक्टूबर की सुबह 07:34 तक यह वक्री ही रहेगा, उसके बाद पुनः धनु राशि में मार्गी हो जायेगा। अतः प्लूटो के धनु राशि में वक्री होने से विभिन्न राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा और उस स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

pluto transit sagittarius 22 april sunday 2018
 
pluto transit sagittarius 22 april sunday 2018  

कुंभ राशि
आपके ग्यारहवें भाव में वक्री प्लूटो के इस गोचर से आपके पास भौतिक साधनों की कोई कमी नहीं होगी। बहुत-से लोग आपका मित्र बनने की कोशिश करेंगे और धीरे- धीरे आपको अपनी बात मनवाने पर मजबूर कर देंगे। इसलिए किसी के साथ भी सोच-समझकरदोस्ती का हाथ बढ़ायें। हालांकि आप एक सर्वोच्च व्यक्ति बनने की योग्यता रखेंगे और समाज की भलाई के लिये काम करेंगे। आपको अपने जीवन के हर युद्ध में विजय मिलेगी। अच्छीस्थिति सुनिश्चित करने के लिये और बुरे फलों से बचने के लिए मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। साथ ही कोशिश करें कि 1 अक्टूबर तक चांदी के गिलास में पानी पिएं।

मीन राशि
वक्री प्लूटो आपके दसवे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से करियर में आपको थोड़ी परेशानी होगी। जॉब में संवेदनशील स्थिति बन सकती है। दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने काम के प्रति विश्वास बनाये रखने की जरूरत है, भावुक होकर कोई निर्णय न लें। साथ ही 1 अक्टूबर तक किसी और से मदद की आशा न ही रखें तो अच्छा है। वक्री प्लूटो के बुरे प्रभावों से बचने के लिये और अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिए 1 अक्टूबर तक अपना सिर ढंककर रखें और नीले या काले रंग की पगड़ी या टॉपी सिर पर पहनें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल